बुरे फंसे लोजपा (रा.) के नेता एवं उनका पुत्र, होली खेल रही बच्ची की कार से कुचलकर हत्या करने का लगा आरोप

औरंगाबाद: शहर के नगर थाना में पहुंचे एक मामले में लोजपा (रा.) के नेता मनोज सिंह एवं उनका पुत्र रंजय कुमार उर्फ सन्नी तथा एक अन्य पर होली खेल रही नाबालिग बच्ची की कार से कुचलकर हत्या करने जैसा घिनौना और अमानवीय आरोप लगा है। अपनी बेटी की हत्या किए जाने के बाद थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में मृत लड़की के पिता औरंगाबाद शहर स्थित बस पड़ाव, हरिजन टोली, वार्ड संख्या – 29 निवासी विनय पासवान द्वारा कहा गया कि वे मूलतः टंडवां थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के निवासी हैं परन्तु वर्तमान में उक्त पते पर रह रहे हैं।

उनकी लड़की कोमल कुमारी, उनकी साली की लड़की मुस्कान कुमारी तथा चचेरी साली की लड़की खुशबू कुमारी अपने अन्य तीन सहेलियों के साथ आरोपी के दरवाजे के सामने होली खेल रही थी। इसी क्रम में लोजपा (रा.) नेता मनोज सिंह, उनका पुत्र रंजय कुमार उर्फ सन्नी तथा विनोद सिंह, पिता स्व. राजेश्वर सिंह पहुंचे और होली खेल रही लड़कियों के साथ जाती सूचक शब्द के साथ गाली – गलौज करने लगे।

लड़की के पिता का आरोप है कि लोजपा (रा.) के नेता मनोज सिंह के कहने पर हीं उनका बेटा रंजय कुमार उर्फ सन्नी जान मारने की नीयत से उनकी बच्ची कोमल कुमारी को अपने स्विफ्ट डिजायर कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर – BR02AV8744 है, उससे कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं खबर लिखे जाने तक आरोपी पक्ष की तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!